scorecardresearch

Top News: फिर आमने-सामने भारत-पाकिस्तान, आज है T20 वर्ल्ड कप का महामुकाबला, देखें अब तक की बड़ी खबरें

देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ा है, जहां मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी विशेष पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया. कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि 'महाकाल के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की'. वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में मंगला आरती के साथ दर्शन शुरू हुए, वहीं दिल्ली के भारत मंडपम में 'शिव आनंदम' कार्यक्रम के जरिए तकनीक और भक्ति का संगम देखने को मिला. प्रयागराज माघ मेले में अंतिम स्नान के लिए करोड़ों श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है. इसके अलावा, खेल जगत में आज कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का हाई-वोल्टेज मैच खेला जाएगा, जिसके लिए देशभर में दुआओं का दौर जारी है.