scorecardresearch
Advertisement

TOP News: मौसम विभाग ने देश के उत्तर-पश्चिम इलाकों में आंधी-बारिश का जताया अनुमान, देखें बड़ी खबरें

दक्षिण पश्चिम मानसून के आज केरल पहुंचने का अनुमान है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. वहीं, भारत का एयर डिफेंस सिस्टम और मजबूत हो गया है. देश को रूस में बना S-400 ट्राइफ एयर डिफेंस सिस्टम का चौथा स्क्वाड्रॉन मिल गया है, जिसे भारतीय सेना ने 'सुदर्शन चक्र' नाम दिया है. यह 400 किलोमीटर तक मिसाइलों और विमानों को नाकाम कर सकता है. दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल सूरत में 18 हजार करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसके बाद वह दमन में नए हवाई अड्डे और 300 बिस्तरों वाले अस्पताल का भी उद्घाटन करेंगे. देखें खबरें.