scorecardresearch

TOP News: पैक्स सिलिका पहल से सेमीकंडक्टर से लेकर AI सप्लाई चेन तक मिलेगी मजबूती, देखें खबरें

भारत आधिकारिक तौर पर अमेरिका के नेतृत्व वाले पैक्स सिलिका (Pax Silica) गठबंधन में शामिल हो गया है. दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए, जिसमें केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और अमेरिकी अंडर सेक्रेटरी जैकब हेलबर्ग मौजूद रहे. इस पहल का मुख्य उद्देश्य सेमीकंडक्टर और एआई सप्लाई चेन में चीन पर निर्भरता कम करना है. इसके साथ ही, भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ाने के लिए स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत (INS Arihant) को अप्रैल-मई तक कमीशन किए जाने की संभावना है. विशाखापट्टनम में 'मिलन 2026' युद्धाभ्यास के दौरान नौसेना ने अपनी परिचालन क्षमताओं और स्वदेशी तकनीक का शानदार प्रदर्शन किया. समिट में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भारत में एआई के लिए 15 बिलियन डॉलर के निवेश की घोषणा की है.