दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गर्मी से राहत मिली, जबकि 26 जुलाई तक बारिश का दौर बने रहने की संभावना जताई गई है. छह राज्यों के लिए रेड अलर्ट और कई क्षेत्रों के लिए ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी है. उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश, बाढ़, जलभराव और भूस्खलन की खबरें हैं. सिक्किम की निर्माणाधीन टनल में करीब 17 मजदूर फंसे हैं और बचाव अभियान जारी है. अमरनाथ यात्रा स्थगित है. पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के छठे दिन अडपा मंडप दर्शन जारी रहे. देखें बड़ी खबरें.