भारतीय वायुसेना की ताकत में बड़ा इजाफा होने जा रहा है। सरकार ने फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के लिए लेटर ऑफ रिक्वेस्ट भेजा है. लगभग सवा तीन लाख करोड़ रुपये के इस ऐतिहासिक समझौते के तहत 90 राफेल विमानों का निर्माण भारत में ही किया जाएगा. उधर, सुप्रीम कोर्ट में पांच नए जजों ने शपथ ली है, जिन्हें चीफ जस्टिस ने शपथ दिलाई. इसके अलावा, देशभर में आज ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगल की धूम है.