T20 World Cup फ़ाइनल में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 96 रनों से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 255 रन बनाए. जवाब में न्यूज़ीलैंड की टीम 159 रन पर ढेर हो गई. संजू सैमसन लगातार तीन अर्धशतक की बदौलत प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ बने और फ़ाइनल में 46 गेंदों पर 89 रन बनाए. जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ़ द मैच रहे, जिन्होंने चार ओवर में 15 रन देकर चार विकेट झटके. इशान किशन और अभिषेक शर्मा ने भी शानदार अर्धशतक जड़े. अक्षर पटेल ने तीन विकेट लिए. यह भारत का तीसरा T20 World Cup खिताब है और पहली बार घर पर जीता गया टूर्नामेंट. देशभर में जश्न का माहौल रहा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राहुल गांधी, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और शाहरुख खान समेत कई हस्तियों ने टीम को बधाई दी.