scorecardresearch

TOP News: महिला T20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने रचा इतिहास, नीदरलैंड को 95 रनों से हराया..देखें खबरें

महिला T20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने इतिहास रचते हुए नीदरलैंड को 95 रनों से हरा दिया है. भारत ने 5 विकेट पर 209 रन बनाए, जो इस टूर्नामेंट के इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है. स्मृति मंधाना ने 74 और शेफाली वर्मा ने 55 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं, लखनऊ वनडे में भारत ने अफगानिस्तान को हराकर सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है. शुभमन गिल ने 154 और ईशान किशन ने 125 रन बनाए. इसके अलावा, हॉकी के FIH प्रो लीग में भारत ने विश्व चैंपियन जर्मनी को 3-1 से मात दी है, जहां मनप्रीत सिंह देश के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.