scorecardresearch

TOP News: गांदरबल में खीर भवानी मेले का शुभारंभ, मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़..देखें खबरें

देशभर में आस्था और परंपरा के कई रंग देखने को मिल रहे हैं. जम्मू-कश्मीर में खीर भवानी मेले और सिंधु दर्शन यात्रा का शुभारंभ हुआ, वहीं गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में अंबुबाची मेला शुरू हो गया है. अमरनाथ यात्रा को लेकर भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं. दूसरी ओर, भारतीय नौसेना की ताकत में बड़ा इजाफा होने जा रहा है. नौसेना में दो नए स्वदेशी युद्धपोत शामिल होंगे, जो दुश्मन के रडार से छिपने और पनडुब्बियों का पता लगाने में सक्षम हैं। मौसम की बात करें तो मुंबई में प्री-मानसून की पहली बारिश से गर्मी से राहत मिली है, जबकि पटना में भीषण गर्मी के कारण 8वीं तक के स्कूल 27 जून तक बंद कर दिए गए हैं.