भारतीय नौसेना की ताकत में आज बड़ा इजाफा होने जा रहा है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह स्वदेशी युद्धपोत INS तारागिरी को बेड़े में शामिल करेंगे. 6670 टन वजनी यह युद्धपोत अत्याधुनिक मिसाइल सिस्टम और पनडुब्बी रोधी क्षमताओं से लैस है. इसके साथ ही, तीसरी स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी INS अरिधमन को भी कमीशन किया जा सकता है, जिसे राजनाथ सिंह ने 'शब्द नहीं शक्ति' बताया है। दूसरी ओर, उत्तर भारत में मौसम ने यू-टर्न लिया है। दिल्ली-NCR, पंजाब और राजस्थान में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है.