scorecardresearch

TOP News: जगन्नाथ बहुड़ा यात्रा की धूम, देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट..देखें बड़ी खबरें

पुरी में भगवान जगन्नाथ की बहुड़ा यात्रा के साथ धार्मिक अनुष्ठान जारी हैं और लाखों श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। बहुड़ा यात्रा के बाद भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा का सोना वेश अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा। उधर, काशी विश्वनाथ धाम और उज्जैन के महाकाल मंदिर में सावन को लेकर तैयारियां और भस्म आरती में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। वहीं, देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। गुजरात, महाराष्ट्र के पालघर, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के अमृतसर में मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर हैं और रिहायशी इलाकों में जलभराव हो गया है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और भारतीय सेना की टीमें प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। इसके अलावा, मौसम विभाग ने गुजरात, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।