scorecardresearch

TOP News: भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में उमड़े भक्त, देखें बड़ी खबरें

देशभर में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा और सावन के पहले सोमवार को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है. पुरी में रथयात्रा के पांचवें दिन हेरा पंचमी की परंपरा निभाई गई. इसके अलावा दिल्ली, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, अकोला और प्रयागराज में भी भव्य रथयात्रा निकाली गई. अकोला में 30 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक रथ ने लोगों का ध्यान खींचा. वहीं, सावन के पहले सोमवार पर उज्जैन के महाकाल मंदिर, अयोध्या में रामलला और चमोली के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया में 'एक्सरसाइज पिच ब्लैक 2026' की शुरुआत हो गई है, जिसमें भारत के राफेल और अन्य विमानों सहित 19 देश हिस्सा ले रहे हैं. देखें बड़ी खबरें.