scorecardresearch

TOP News: भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के लिए मंदिर के आस पास उमड़ी लाखों भक्तों की भीड़, देखें बड़ी खबरें

ओडिशा के पुरी और गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की पवित्र रथयात्रा के लिए भव्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अहमदाबाद में डिप्टी सीएम हर्ष सांगवी ने भगवान जगन्नाथ की आरती उतारी। वहीं, अमरनाथ यात्रा में 12 दिनों के भीतर 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन कर नया रिकॉर्ड बनाया है। रेल यात्रियों की सुविधा के लिए आज IRCTC की नई एआई आधारित वेबसाइट लॉन्च हो रही है, जिससे टिकट बुकिंग तेज होगी। इसके अलावा, भारत और यूके के बीच आज से फ्री ट्रेड एग्रीमेंट लागू हो रहा है।