scorecardresearch

TOP News: चेन्नई में सिनेमाघरों के बाहर लगाए गए सीएम विजय थलापति के कटआउट, डीजे पर जमकर झूमें फैंस

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री-अभिनेता की फिल्म जन नायकन 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. वेल्लोर, मदुरई, चेन्नई, कोयंबटूर, मुंबई और हैदराबाद में दर्शकों की कतारें लगीं, कई सिनेमाघरों के बाहर नृत्य और जश्न हुआ तथा चेन्नई में सुरक्षा व्यवस्था की गई. पुरीधाम में रथयात्रा उत्सव के आठवें दिन दक्षिण मोड़ा परंपरा के तहत तीनों रथों की दिशा बदली गई और बहुड़ा यात्रा से पहले सुरक्षा व चिकित्सा तैयारियां की गईं. उज्जैन में भस्म आरती, अयोध्या में दर्शन और जालना में आषाढ़ी यात्रा के लिए श्रद्धालु पहुंचे. ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के उद्घाटन में भारत के 124 खिलाड़ी शामिल हैं. देखें बड़ी खबरें.