scorecardresearch
Advertisement

TOP News: कांवड़ यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट...देखें देश की बड़ी खबरें

हरिद्वार से लेकर मुजफ्फरनगर, बागपत और सहारनपुर तक कांवड़ यात्रा में भक्ति के अनोखे रंग देखने को मिल रहे हैं. अब तक लगभग दो करोड़ कांवड़िए गंगाजल लेकर अपने-अपने शिवालयों के लिए रवाना हो चुके हैं. दूसरी ओर उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसके चलते देहरादून और चमोली में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है. दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में पहुंच गई है. इसके अलावा खेल जगत में आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है.