scorecardresearch
Advertisement

TOP News: देशभर में कांवड़ यात्रा की धूम, एक से बढ़कर एक रंगबिरंगी विशाल कांवड़...भक्ति के अनोखे रंग के हो रहे दर्शन

श्रावण मास में उत्तर भारत समेत देश भर में कांवड़ यात्रा पूरी आस्था और भक्ति के साथ जारी है। सहारनपुर से लेकर बिहार के मुंगेर तक श्रद्धालुओं की विशाल भीड़ उमड़ रही है। मुंगेर में 54 किलो चांदी से सजी 54 फीट लंबी कांवड़ लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। हरिद्वार से अब तक लगभग दो करोड़ कांवड़िए गंगाजल लेकर अपने-अपने शिवालयों के लिए रवाना हो चुके हैं। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से विशेष प्रबंध किए गए हैं। दूसरी तरफ, अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रामलला और राम परिवार की आरती दर्शन पास व्यवस्था में बदलाव किया है। इसके अतिरिक्त, देशभर में गणेश उत्सव की तैयारियां भी तेजी से शुरू हो गई हैं।