देवभूमि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं. गौरीकुंड से बाबा केदारनाथ के लिए पंचमुखी डोली रवाना हो गई है और कल सुबह 8 बजे धाम के कपाट खुलेंगे. वहीं, 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे. पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के लिए रथों का निर्माण शुरू हो गया है. खेल जगत की बात करें तो आईपीएल 2026 में आज सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला होगा. पिछले मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात को 99 रनों से हराया, जिसमें तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में शतक जड़ा. देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है. यूपी और झारखंड में भीषण गर्मी के कारण झारखंड में स्कूलों का समय सुबह 7 से 11:30 बजे तक कर दिया गया है. देखें खबरें.