scorecardresearch

TOP News: केदारनाथ में बर्फबारी के बीच उमड़े श्रद्धालु, अमरनाथ यात्रा की तैयारी तेज..देखें बड़ी खबरें

खराब मौसम और भारी बर्फबारी के बावजूद केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं का भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. अब तक 3.44 लाख से ज्यादा भक्त दर्शन कर चुके हैं. वहीं, 18 मई को रुद्रनाथ धाम के कपाट खुलेंगे, जिसके लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है. दूसरी ओर, 3 जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए उधमपुर में लॉजमेंट सेंटर्स की समीक्षा की जा रही है. बिहार के मुंगेर में स्वामी सत्यानंद सरस्वती के 69वें पदार्पण महोत्सव में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल हुए, जहां भव्य ड्रोन शो का आयोजन हुआ. अलीगढ़ में 22 करोड़ की लागत से अचल सरोवर का कायाकल्प कर इसे जनता के लिए खोल दिया गया है. गोरखपुर में सीएम योगी ने शिक्षा मित्रों का मानदेय बढ़ाया. इसके अलावा, भोपाल-इंदौर मेट्रो में 'सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स' की शुरुआत हुई है. देखें खबरें.