scorecardresearch
Advertisement

TOP News: देवभूमि में धूमधाम से जारी चारधाम यात्रा, केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं का आंकड़ा 14 लाख पार..देखें बड़ी खबरें

देवभूमि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा धूमधाम से जारी है. खराब मौसम और बारिश के बावजूद केदारनाथ धाम में अब तक 14 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जबकि बद्रीनाथ में यह आंकड़ा पौने 15 लाख पहुंच गया है. प्रशासन ने संवेदनशील स्थानों पर जवानों की तैनाती बढ़ा दी है. उधर, अयोध्या के श्रीराम मंदिर में भी भक्तों की संख्या में पिछले साल के मुकाबले भारी इजाफा हुआ है. 28 जून को एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन कर नया रिकॉर्ड बनाया. इसके अलावा, यूपी में पर्यावरण संरक्षण के लिए 35 करोड़ पौधे लगाने का महाअभियान शुरू हुआ है, जिसका शुभारंभ सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से किया. देखें खबरें.