scorecardresearch

TOP News: लद्दाख-कश्मीर में भारी बर्फबारी, PM मोदी केरल-तमिलनाडु को देंगे 16,450 करोड़ की सौगात..देखें बड़ी खबरें

लद्दाख और कश्मीर में भारी बर्फबारी से वादियों की खूबसूरती बढ़ी है. सोनमर्ग, गुलमर्ग और पहलगाम में जबरदस्त स्नोफॉल देखी गई. पेड़ों, वाहनों, पहाड़ों और रास्तों पर कई इंच मोटी बर्फ जमी है. बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट आई है. श्रीनगर में बादाम के पेड़ों पर सफेद और गुलाबी फूल आए हैं. जोशीमठ में मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को राहत मिली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल और तमिलनाडु के दौरे पर हैं. वे केरल को 10,800 करोड़ रुपये और तमिलनाडु को 5,650 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. दिल्ली में तरनजीत सिंह संधू नए उपराज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे. देखें बड़ी खबरें.