scorecardresearch
Advertisement

TOP News: रामनगरी अयोध्या में होली उत्सव की धूम, हनुमानगढ़ी मंदिर में भव्य होली समारोह का आयोजन

देश भर में होली के उत्सव की धूम देखी गई. नंदगांव में लठमार होली पर गलियों में जनसैलाब उमड़ा और सखियों ने घूंघट में सज धज कर रंग गुलाल के साथ प्राचीन परंपरा निभाई. ब्रजभूमि में चालीस दिनों तक रंगोत्सव का भव्य आयोजन चलता है, जिसे देखने देश विदेश से लोग पहुंचते हैं. बरसाना के कलाकारों ने गुलाल यात्रा में रंग बिरंगे फूलों से श्रद्धालुओं को मनमोहित किया. रामनगरी अयोध्या में हनुमानगढ़ी मंदिर में भव्य होली समारोह आयोजित हुआ जहां साधु संतों के साथ श्रद्धालुओं ने होली खेली. झांसी में बुंदेली होली महा महोत्सव का आयोजन हुआ जहां राई नृत्य और फाग गायन से कलाकारों ने समा बांधा.