होली से पहले आज साल का पहला चंद्र ग्रहण दोपहर तीन बजकर बीस मिनट पर शुरू हुआ और शाम सात बजकर बावन मिनट पर संपन्न होगा. पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के एक सीधी रेखा में आने पर यह अद्भुत दृश्य दिखा. ग्रहण के दौरान चंद्रमा का रंग तांबे जैसा लाल होगा, जिसे आम भाषा में ब्लड मून कहते हैं. करीब तीन घंटे सत्ताईस मिनट तक चलने वाला यह चंद्र ग्रहण भारत में लगभग पच्चीस मिनट तक नजर आएगा. ग्रहण का सूतक काल नौ घंटे पहले सुबह छह बजकर बीस मिनट पर शुरू हुआ. हरिद्वार, प्रयागराज, दिल्ली, रांची समेत देशभर के प्रमुख मंदिरों के कपाट बंद किए गए.