scorecardresearch
Advertisement

TOP News: पहली बार जूनागढ़ पहुंची शास्त्रीय गायिका मैथिली ठाकुर, डिप्टी सीएम ने भव्य किया स्वागत..देखें बड़ी खबरें

देशभर में महाशिवरात्रि और शिव नवरात्र का उत्साह चरम पर है. उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में शिव नवरात्र के सातवें दिन बाबा महाकाल का 'मनमहेश' रूप में भव्य श्रृंगार किया गया, जहां उन्हें पीले और सुनहरे वस्त्रों के साथ नाग कुंडल धारण कराए गए. गुजरात के जूनागढ़ में भवनाथ मेले के दौरान हर्ष सांगवी ने पदयात्रा की और महाआरती में हिस्सा लिया. खंडवा के ओंकारेश्वर और देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में भी सुरक्षा और दर्शन के व्यापक प्रबंध किए गए हैं.