scorecardresearch

Good News Today: महावीर जयंती पर PM मोदी ने गांधीनगर में किया सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन, देखें खबरें

देशभर में आज महावीर जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है. इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में सम्राट सम्प्रति संग्रहालय का उद्घाटन किया. यह संग्रहालय जैन धर्म के महान संत और सम्राट अशोक के पोते सम्राट सम्प्रति महाराज को समर्पित है. प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि 'भगवान महावीर का जीवन और उनकी शिक्षाएं आज के आधुनिक विश्व में भी प्रासंगिक हैं.' इसके साथ ही पीएम मोदी गुजरात दौरे पर 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, जिसमें साणंद में सेमीकंडक्टर असेंबली सुविधा और अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे शामिल है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं.