scorecardresearch

TOP News: मौसम विभाग ने आज मॉनसून के केरल पहुंचने का जताया अनुमान, देखें देश की बड़ी खबरें

मौसम विभाग ने आज केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुंचने का अनुमान जताया है. इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर, यूपी और बिहार समेत 15 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. वहीं, उत्तराखंड में चल रही चार धाम यात्रा में अब तक 30 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जिनमें सबसे ज्यादा 11 लाख भक्त केदारनाथ पहुंचे हैं. दूसरी ओर, सुरक्षा कारणों से अमरनाथ यात्रा मार्ग को 1 जुलाई से नो फ्लाइंग जोन घोषित कर हेलीकॉप्टर सेवा पर रोक लगा दी गई है. इसके अलावा, गुजरात के अहमदाबाद में आज से विश्व की पहली योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 का आयोजन हो रहा है. इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता में 60 से ज्यादा देशों के 500 से अधिक एथलीट हिस्सा ले रहे हैं.