scorecardresearch

TOP News: 46,000 मीट्रिक टन LPG लेकर 'नंदा देवी' टैंकर कांडला पोर्ट पहुंचा, देखें खबरें

एलपीजी संकट के बीच देशवासियों के लिए राहत की खबर आई है. भारतीय ध्वज वाला जहाज नंदा देवी होर्मुज पार करके वाडीनार बंदरगाह पर पहुंच गया. 46 हजार मीट्रिक टन एलपीजी गैस लेकर नंदा देवी टैंकर आज कांडाला पोर्ट पहुंचा. जहाज के अधिकारियों ने सफल ऑपरेशन के लिए भारत सरकार और नौसेना का आभार व्यक्त किया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में इंडियन नेवी वॉरशिप तिरंगा लगे जहाजों को एस्कॉर्ट कर रही है. सोमवार को शिवालिक जहाज भी गैस लेकर भारत पहुंचा था. ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच युद्ध के दौरान गैस संकट से जूझ रहे लोगों के लिए यह राहत की खबर है.