scorecardresearch

TOP News: नरसिंह जयंती पर सजा चमोली स्थित ज्योतिर्मठ का ऐतिहासिक नरसिंह मंदिर, देखें कई बड़ी खबरें

जम्मू-कश्मीर को नई वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिली है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, जिससे दोनों शहरों के बीच का सफर अब मात्र पांच घंटे का रह जाएगा. उधर, भारतीय सेना ने पूर्वी कमान के 'प्रलंकर' युद्धाभ्यास का शानदार वीडियो जारी किया है, जिसमें ब्रह्मोस मिसाइल की तैनाती और सेना की मारक क्षमता का प्रदर्शन किया गया है. इसके अलावा, छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित हो गए हैं, जिसमें 12वीं में जिज्ञासा वर्मा और 10वीं में अंशुल शर्मा ने टॉप किया है. बढ़ती गर्मी को देखते हुए बिहार के स्कूलों में 'वाटर बेल' की शुरुआत की गई है ताकि बच्चों को हीटवेव से बचाया जा सके.