scorecardresearch

TOP NEWS: NASA Artemis II ने तोड़ा 56 साल का रिकॉर्ड, चार धाम यात्रा की तैयारी जारी..देखें देश की बड़ी खबरें

NASA के आर्टेमिस 2 (Artemis II) मिशन ने अंतरिक्ष इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ते हुए अपोलो 13 का 56 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. मिशन कमांडर रीड वाइसमैन (Reid Wiseman), विक्टर ग्लोवर, क्रिस्टीना कोच और जेरेमी हैंसन पृथ्वी से करीब 2.5 लाख मील की दूरी तय कर चंद्रमा के उस हिस्से तक पहुंचे जहां से पृथ्वी दिखाई नहीं देती. इस दौरान अंतरिक्ष यात्रियों ने चंद्रमा के एक गड्ढे को कमांडर वाइसमैन की दिवंगत पत्नी 'कैरोल' (Carroll) का नाम दिया. वहीं, भारत में चारधाम यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं. बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे, जबकि केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के मार्ग से बर्फ हटाने का काम जारी है. इसके अलावा, प्रयागराज महाकुंभ से चर्चा में आए 'IIT बाबा' अभय सिंह ने अपनी इंजीनियर मित्र प्रीतिका से विवाह कर लिया है और वे अपने पैतृक स्थान झज्जर पहुंचे.