नवरात्र के दूसरे दिन देशभर में माता ब्रह्मचारिणी की पूजा हो रही है. देवी के मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा है. मां ब्रह्मचारिणी का रूप बेहद शांत, सौम्य और मोहक है. माता के सीधे हाथ में जप की माला और उल्टे हाथ में कमंडल है. दिल्ली के छतरपुर मंदिर, हरिद्वार के मायादेवी मंदिर, जम्मू के वैष्णो देवी धाम में शतचंडी महायज्ञ अनुष्ठान, भोपाल के कालीघाट मंदिर, झांसी के महाकाली शक्तिपीठ, सीकर के जीण माता मंदिर में लक्खी मेले और करौली के कैला देवी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मथुरा में प्रेम मंदिर और इस्कॉन मंदिर में दर्शन पूजन किए. चार धाम यात्रा के लिए अब तक करीब 7 लाख यात्रियों ने पंजीकरण कराया है.