scorecardresearch

TOP News: 21 जून को दोबारा होगी NEET परीक्षा, पेट्रोल-डीजल 3 रुपये महंगा..देखें कई बड़ी खबरें

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने रद्द की गई NEET UG 2026 परीक्षा की नई तारीख का ऐलान कर दिया है. अब यह परीक्षा 21 जून को देशभर में दोबारा आयोजित की जाएगी, जिसमें 22 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हो सकते हैं. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के मुताबिक 14 जून को एडमिट कार्ड जारी होंगे और छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा. सरकार ने फैसला लिया है कि अगले साल से नीट परीक्षा ओएमआर शीट की जगह ऑनलाइन (कंप्यूटर बेस्ड) होगी. उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के पहले पड़ाव के तहत यूएई पहुंच गए हैं। इस दौरे में व्यापार, रक्षा और ग्रीन एनर्जी पर चर्चा होगी। देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है.