scorecardresearch

Top News: नोएडा एयरपोर्ट की सबसे बड़ी बाधा दूर,मिला एयरोड्रम लाइसेंस, देखें अब तक की बड़ी खबरें

राजधानी दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय उत्सव की शानदार शुरुआत हुई। इस आयोजन में सशक्त नारी, सशक्त देश का संदेश दिया गया। महिलाओं ने डांस और कसरत कर अच्छी सेहत और फिटनेस का संदेश दिया। सशस्त्र बलों से जुड़ी महिला कर्मी भी बड़ी संख्या में शामिल हुईं। फिल्म धुरंदर द रेवेंज का ट्रेलर आज सुबह ग्यारह बजकर एक मिनट पर जारी किया जाएगा। फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी और इसमें रणवीर सिंह का डबल रोल होगा। राजस्थान को कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की आधारशिला आज रखी जाएगी। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के राम मोहन नाइक शामिल होंगे। एयरपोर्ट 1507 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को DGCA से एयरोड्रोम लाइसेंस मिल गया है। ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण भारत में घरेलू LPG सिलेंडर 60 रुपए महंगे हो गए हैं।