scorecardresearch

TOP News: नोएडा एयरपोर्ट से उड़ी पहली फ्लाइट, कैंची धाम का स्थापना दिवस आज..देखें कई बड़ी खबरें

एशिया के सबसे बड़े नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शुभारंभ हो गया है. एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमान का पानी की बौछार से स्वागत किया गया. यहां से पहली फ्लाइट लखनऊ के लिए रवाना हुई, जिसमें किसानों और जेवर के विधायक के साथ अभिनेत्री गुल पनाग ने भी सफर किया. साल 2026 के अंत तक यहां से इंटरनेशनल उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है. वहीं, देशभर में आज सोमवती अमावस्या मनाई जा रही है. अयोध्या, हरिद्वार, प्रयागराज और उज्जैन में श्रद्धालुओं ने पवित्र नदियों में स्नान कर पूजा-अर्चना की. इसके अलावा, नैनीताल के कैंची धाम में आज 62वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है, जहां बाबा नीम करौली के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है.