scorecardresearch

TOP 25 News: नोएडा को मिली नई रफ्तार, आज से सड़कों पर दौड़ेंगी 100 इलेक्ट्रिक बसें...देखें 25 खबरें

जम्मू-कश्मीर के डोडा में ताजा बर्फबारी और दिल्ली-एनसीआर में आंधी-बारिश से मौसम सुहाना हो गया है. केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या 12 लाख के पार पहुंच गई है, जहां 52 हजार से अधिक लोग हवाई सेवा के जरिए पहुंचे हैं. उधर, नोएडा में आज से 100 इलेक्ट्रिक बसें शुरू हो रही हैं, जिससे जेवर एयरपोर्ट और ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कनेक्टिविटी बेहतर होगी.