भारतीय सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' का आज एक साल पूरा हो गया है. 6-7 मई 2025 की रात भारत ने पीओके में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के 11 एयरबेस तबाह किए थे. इसकी पहली वर्षगांठ पर बीजेपी ने सोशल मीडिया पर बड़ा अभियान शुरू किया है. उधर, बिहार की राजनीति में आज बड़ा दिन है. पटना के गांधी मैदान में एनडीए सरकार का मेगा कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है, जिसमें करीब 27 मंत्री शपथ ले सकते हैं. इस समारोह में पीएम मोदी और अमित शाह के भी शामिल होने की संभावना है. इसके अलावा, राजस्थान के कोटा-चौमला रेल खंड में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सफल हाई-स्पीड ट्रायल किया गया. खेल जगत की बात करें तो आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 33 रनों से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है. वहीं, बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जहां मशहूर ड्रमर शिवमणि ने भी अपनी प्रस्तुति दी.