scorecardresearch

TOP News: आज देशभर में गंगा दशहरा की धूम, गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगाने उमड़े श्रद्धालु ..देखें खबरें

आज देशभर में गंगा दशहरा का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. वहीं, राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पैरा-एथलीट प्रवीण कुमार और लोक कलाकार तगाराम भील सहित 66 हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित करेंगी. दूसरी ओर, उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी है. दिल्ली और यूपी में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है, जिससे बचने के लिए लोग मनाली जैसे हिल स्टेशनों का रुख कर रहे हैं. बांदा में एक युवक का बाइक पर चलता-फिरता ग्रीन शेड सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. हापुड़ के पशु बाजार में 31 लाख रुपये का भैंसा आकर्षण का केंद्र है. देखिए देश की कई बड़ी खबरें.