दिल्ली में आयोजित 'एआई इम्पैक्ट समिट 2026' के चौथे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एआई को मानव इतिहास का सबसे बड़ा परिवर्तन बताया. प्रधानमंत्री ने जोर देते हुए कहा, 'एआई को लोकतांत्रिक करें और मानव को केवल डेटा पॉइंट या कच्चा माल ना बनने दें.' इस समिट के दौरान भारत ने एक नया इतिहास रचा, जहां 24 घंटे के भीतर 2,50,946 छात्रों ने एआई के जिम्मेदार उपयोग की शपथ लेकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया. यह समिट 'सार्वजनिक हिताय सर्वजन सुखाय' की थीम पर आधारित है. इसके अलावा, विशाखापट्टनम में नौसेना अभ्यास 'मिलन 2026' का आगाज हुआ, जिसमें 72 देशों की नौसेनाएं हिस्सा ले रही हैं.