scorecardresearch
Advertisement

TOP News: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का कहर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट..देखें खबरें

देश के कई राज्यों में भारी बारिश का कहर जारी है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. महाराष्ट्र के रायगढ़ में भारी बारिश के बीच एचपीसीएल बॉटलिंग प्लांट से करीब 3000 गैस सिलेंडर नदी की तेज धारा में बह गए. गुजरात के सूरत और बिहार में भी बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं. वहीं दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दौरे के दूसरे पड़ाव में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे, जहां भारतीय समुदाय ने उनका भव्य स्वागत किया. इसके अलावा, मानसून के बावजूद अमरनाथ और चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ है. केदारनाथ और बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए लाखों भक्त पहुंच रहे हैं. देखें खबरें.