scorecardresearch

TOP News: आज खुलेंगे भगवान रुद्रनाथ के कपाट, बम-बम के जयकारों के साथ गूंजेगा धाम..देखें देश की बड़ी खबरें

भगवान रुद्रनाथ के कपाट आज पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं. वहीं, 23 मई से श्री हेमकुंड साहिब यात्रा शुरू होने जा रही है. दूसरी तरफ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके स्वीडन दौरे पर वहां के सर्वोच्च सम्मान 'रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार' से सम्मानित किया गया है. यह उनका 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है. गृह मंत्री अमित शाह नक्सल मुक्त भारत की घोषणा के बाद छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने 400 डायल 112 इमरजेंसी रिस्पांस गाड़ियों और 33 मोबाइल फॉरेंसिक लैब को हरी झंडी दिखाई. दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 100 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया और मेट्रो में अतिरिक्त ट्रेनें चलाने की शुरुआत की. खेल जगत में, आईपीएल के 62वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से हरा दिया है. इसके अलावा, 25 मई को राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कारों का आयोजन होगा. देखें खबरें.