scorecardresearch

TOP News: सिक्किम के स्थापना दिवस में शामिल हुए पीएम मोदी, 4000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के 50वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लिया और 4000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया. इस दौरान पीएम मोदी स्थानीय बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते भी नजर आए। सिक्किम के बाद प्रधानमंत्री वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे, जहां वे काशीवासियों को 163 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे और नारी वंदन रैली में शामिल होंगे। इसके अलावा, पीएम मोदी 36 हजार करोड़ की लागत से बने मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण भी करेंगे। दूसरी तरफ, विशाखापट्टनम में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गूगल एआई डेटा सेंटर का शिलान्यास किया। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस दूरसंचार विभाग के 936 हेड ऑपरेटरों को नियुक्ति पत्र बांटे। वहीं, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा जोरों पर है और अब तक करीब तीन लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। मौसम की बात करें तो उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने से लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।