scorecardresearch

TOP News: पीएम मोदी ने किया दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, देशभर में बैसाखी की धूम...देखें कई बड़ी खबरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 210 किलोमीटर लंबे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया, जिससे दोनों शहरों के बीच का सफर अब महज ढाई घंटे में तय होगा. इस दौरान यूपी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे. पीएम ने 12 किलोमीटर लंबे एशिया के सबसे बड़े वाइल्डलाइफ कॉरिडोर का भी जायजा लिया. देशभर में बैसाखी, रंगोली बिहू और तमिल नववर्ष की धूम रही. वहीं, डॉ. बीआर अंबेडकर की जयंती पर पीएम मोदी, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार और अन्य नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. जम्मू-कश्मीर के गुलदंडा में भारी बर्फबारी से पर्यटकों की भीड़ उमड़ी.