प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश को बड़ी सौगात देते हुए 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया. 36 हजार करोड़ रुपये की लागत से बना यह एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज की दूरी सिर्फ छह घंटे में पूरी करेगा. यह देश का पहला एक्सप्रेसवे है जहां आपात स्थिति में लड़ाकू विमान लैंड कर सकते हैं. इसके अलावा, पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. उधर, चित्तौड़गढ़ के श्री सांवलिया सेठ मंदिर में भक्तों ने एक महीने में 41.67 करोड़ रुपये से ज्यादा का रिकॉर्ड चढ़ावा चढ़ाया है. उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. पश्चिम बंगाल में दूसरे और अंतिम चरण के तहत 8 जिलों की 142 सीटों पर मतदान जारी है. मौसम की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में बारिश और आंधी का अलर्ट है, जबकि कश्मीर के गुलमर्ग में ताजा बर्फबारी हुई है.