scorecardresearch

TOP News: भारत मंडपम में चल रहे 'AI इम्पैक्ट समिट' में पहुंचे पीएम मोदी, दिखी भविष्य की तकनीक की झलक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026' का औपचारिक उद्घाटन किया. 20 जनवरी तक चलने वाले इस एआई महाकुंभ में 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं. पीएम मोदी ने समिट में अत्याधुनिक एआई गैजेट्स और जियो एआई पवेलियन का अवलोकन किया, जहां आकाश अंबानी ने उन्हें एआई ऑपरेटिव कार के बारे में जानकारी दी. दूसरी ओर, आंध्र प्रदेश के अमरावती में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के साथ माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने आरटीजीएस सेंटर और उड्डा वली फार्म का दौरा किया. इसके अलावा, राजस्थान के सीकर में खाटू श्याम जी के फाल्गुनी मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं, जहां 21 फरवरी से मेला शुरू होगा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. देखें बड़ी खबरें.