scorecardresearch

TOP News: पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ में की पूजा, देंगे गंगा एक्सप्रेसवे की सौगात..देखें कई बड़ी खबरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने यूपी दौरे के दूसरे दिन काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष षोडशोपचार विधि से पूजा-अर्चना की. पुजारियों ने उन्हें त्रिशूल और डमरू भेंट किया. इसके बाद, प्रधानमंत्री आज हरदोई से 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे, जिससे मेरठ से प्रयागराज की यात्रा सिर्फ छह घंटे में पूरी होगी. यह देश का पहला एक्सप्रेसवे है जहां आपात स्थिति में लड़ाकू विमान भी लैंड कर सकते हैं. दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल में आज दूसरे और अंतिम चरण के तहत आठ जिलों की 142 सीटों पर मतदान हो रहा है. सुरक्षा के मोर्चे पर, रूस से भारत को चौथा एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम मिल रहा है, जिसे राजस्थान सेक्टर में तैनात किए जाने की संभावना है. देखें खबरें.