scorecardresearch

TOP News: बर्फ से लदी वादियों में गूंजे लोकगीत, करीब 30 हजार लोगों ने इसमें की शिरकत..देखें खबरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पर चर्चा' के नौवें संस्करण के दूसरे एपिसोड में देश भर के छात्रों से संवाद किया. इस दौरान उन्होंने छात्रों को तनाव मुक्त रहने की सलाह देते हुए कहा कि 'टेक्नोलॉजी का गुलाम नहीं बनना चाहिए' और लीडर बनने से पहले निडर बनने पर जोर दिया. दूसरी ओर, उज्जैन के महाकाल मंदिर में शिव नवरात्रि के चौथे दिन भगवान महाकाल का भव्य 'घटाटोप श्रृंगार' किया गया, जिसमें उन्हें फलों की माला और नवीन वस्त्र धारण कराए गए. इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर के सरथल में पहले स्नो फेस्टिवल का आयोजन हुआ, जिसमें करीब 30,000 लोगों ने शिरकत की. मनोरंजन जगत में अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' की रिलीज डेट बदलकर अब 10 अप्रैल 2026 कर दी गई है.