scorecardresearch

TOP News: दिल्ली-NCR में मौसम ने ली जबरदस्त करवट, बारिश की बूंदों ने गर्मी के तेवर किए कम..देखें खबरें

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ली है. तेज हवाओं के साथ बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने उत्तर प्रदेश दौरे के दूसरे दिन हरदोई में 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे. इससे 12 जिलों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी. रक्षा क्षेत्र में भारत को बड़ी कामयाबी मिली है. रूस से चौथा S400 एयर डिफेंस सिस्टम भारत आ रहा है, जिसे राजस्थान सेक्टर में तैनात किए जाने की संभावना है. इसके अलावा, गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी पत्नी के साथ गुजरात के सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और धर्म ध्वजा अर्पित की. खेल जगत की बात करें तो आईपीएल में आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच वानखेड़े स्टेडियम में अहम मुकाबला खेला जाएगा. देखें खबरें.