scorecardresearch

TOP News: इटली पहुंचे पीएम मोदी का जोरदार स्वागत, आज जॉर्जिया मेलोनी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक..देखें खबरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने यूरोप दौरे के आखिरी पड़ाव में इटली की राजधानी रोम पहुंच गए हैं, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ. इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी के लिए डिनर का आयोजन किया और आज दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी. रोम में भारतीय समुदाय ने 'मोदी-मोदी' के नारे लगाए और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. दूसरी तरफ, दिल्ली समेत उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. दिल्ली के रिज इलाके में तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार केरल में 22 से 30 मई के बीच मानसून दस्तक दे सकता है, जिससे जल्द ही गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.