scorecardresearch

TOP News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिया संत प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, देखें बड़ी खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की वृंदावन यात्रा के दूसरे दिन उन्होंने संत प्रेमानंद जी महाराज से भेंट की. श्री राधा केलिकुंज आश्रम में महामहिम का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. राष्ट्रपति नीम करोली बाबा के स्मारक और रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम में नए ऑनकोलॉजी ब्लॉक का उद्घाटन करेंगी. मथुरा में राष्ट्रपति ने प्रेम मंदिर और इस्कॉन मंदिर में दर्शन किए. उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी साथ रहीं. नवरात्रि के दूसरे दिन देशभर में माता ब्रह्मचारिणी की पूजा हुई.