scorecardresearch
Advertisement

TOP News: होली से पहले बड़ी संख्या में मथुरा पहुंच रहे भक्त,भगवान के दर्शन के लिए लग रही भक्तों की भीड़..देखें खबरें

अयोध्या की रामनगरी 19 मार्च को फिर बनेगी ऐतिहासिक और आध्यात्मिक गौरव का साक्षी जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राममंदिर के दूसरे तल पर श्री राम महायंत्र की विधि-विधान से स्थापना करेंगी. इस पावन मौके पर भव्य समारोह का आयोजन होगा और उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से लगभग 3000 चयनित लोगों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है. बरसाना में लट्ठमार होली की तैयारी शुरू हो गई है और राधारूपी गोपियां लट्ठों को सजाने में जुटी हैं. सुरक्षा के लिए सात जोन और पंद्रह सेक्टर में जवान तैनात किए गए हैं. राजस्थान में भारतीय सेना कल अग्नि वर्षा युद्धाभ्यास करेगी जिसमें 25 देशों के रक्षा पत्रकार गवाह बनेंगे. देखें बड़ी खबरें.