scorecardresearch

TOP News: आज होगा बहुड़ा यात्रा का शुभारंभ, मौसी के घर गुंडिचा मंदिर से वापस श्रीमंदिर जाएंगे भगवान जगन्नाथ

पुरी में भगवान जगन्नाथ की भव्य बहुड़ा यात्रा के साथ रथयात्रा महापर्व का अंतिम पड़ाव शुरू हो गया है. भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा गुंडिचा मंदिर से वापस श्री मंदिर लौट रहे हैं. वहीं सावन शुरू होने से पहले हरिद्वार, सहारनपुर और काशी विश्वनाथ धाम में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. देश के विभिन्न राज्यों जैसे गुजरात, महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ के हालात बने हुए हैं, जहां एनडीआरएफ और राहत टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं. छत्तीसगढ़ सरकार ने अग्निवीरों के लिए पुलिस और वन विभाग में 10 फीसदी आरक्षण देने का बड़ा फैसला किया है. देखें बड़ी खबरें.