scorecardresearch
Advertisement

TOP News: जगन्नाथ रथयात्रा का नीलाद्री विजय अनुष्ठान के साथ होगा समापन, कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज..देखें देश की बड़ी खबरें

पुरी में भगवान जगन्नाथ का प्रसिद्ध रथयात्रा महोत्सव नीलाद्री विजय अनुष्ठान की परंपरा के साथ संपन्न हो रहा है. अनुष्ठान की रस्म पूरी होने के बाद महाप्रभु मंदिर में रत्न सिंहासन पर विराजमान होंगे. वहीं देश भर में आगामी सावन महीने को लेकर कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं. उज्जैन के महाकाल मंदिर और मुंगेर में श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. इसके अलावा कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय वेटलिफ्टरों और मुक्केबाजों ने स्वर्ण समेत कई पदक अपने नाम किए हैं. भारतीय क्रिकेट टीम ने तीसरे टी20 मैच में जिंबाब्वे को हराकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा लिया है. देखें बड़ी खबरें