scorecardresearch
Advertisement

TOP News: राम मंदिर परकोटे में दर्शन शुरू, PM मोदी का नारी शक्ति सम्मेलन...देखें देश की कई बड़ी खबरें

अयोध्या के राम मंदिर परकोटे में आज से भक्तों के लिए दर्शन शुरू हो रहे हैं, जहां हर दो घंटे में 1500 श्रद्धालु सुगम, विशिष्ट और सामान्य दर्शन कर सकेंगे. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के विज्ञान भवन में 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' को संबोधित करेंगे, जिसमें महिला सशक्तिकरण और 33 फीसदी आरक्षण पर चर्चा होगी. इसके अलावा, पीएम मोदी कल दिल्ली-देहरादून हाईवे का उद्घाटन करेंगे. देवघर में श्रावणी मेला 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं और आयुक्त संजय कुमार ने निरीक्षण किया है. मौसम की बात करें तो मध्य और दक्षिण भारत में तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी हुई है. देखें बड़ी खबरें.